Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखीमपुर में किसानों के अंतिम अरदास में पहुंची प्रियंका

लखीमपुर में किसानों के अंतिम अरदास में पहुंची प्रियंका

  • 1 हफ्ते के भीतर प्रियंका गांधी एक बार फिर से लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को किसानों के अंतिम अरदास में हिस्सा लिया

एफएनएन, लखीमपुर : यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर से लखीमपुर पहुंची इस बार प्रियंका गांधी को न तो एयरपोर्ट पर रोका गया, और ना ही सीतापुर पुलिस ने उन्हें रोका। उनका काफिला सीधे लखनऊ एयरपोर्ट से चलकर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित हिंसा में मारे गए पांचों किसानों और पत्रकार की अंतिम अरदास में हिस्सा लिया।

हालांकि यहां किसी भी दल को मंच से भाषण देने से मनाही थी, ऐसे में प्रियंका को भी भाषण देने का मौका नही मिला।
प्रियंका ने गुरुग्रंथ साहिब को माथा टेका और सामने ही लोगों के साथ बैतब गयी।

  • घायल किसानों की सुनी आप बीती

अरदास में शामिल हुए हादसे में घायल किसानों से प्रियंका ने बात की। प्रियंका ने जानने की कोशिश की कि आखिर उस 3 तारीख को कैसे किसानों को कार से रौंदा गया । प्रियंका गांधी ने घायल हुए किसानों को भरोसा दिलाया कि वो और कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments