03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट

एफएनएन, देहरादून: नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी के बाद अब देरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची है।

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है।

बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। खबर फैसते ही यहां लोगों में अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चारों ओरबैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस टीम ने बम स्वायड.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें, प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

बम की धमकी से सभी जगह अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आज दून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img