यशपाल के लिए वंशीधर भगत बोले ‘ बिन पेंदी का लोटा ‘ का यशपाल पर बड़ा हमला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी : यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने उन्हें ‘ बिन पेंदी का लोटा ‘ कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तब भी मजबूत थी, जब यह नेता भाजपा में शामिल नहीं थे और अब भी भाजपा मजबूत है, लिहाजा भाजपा को कोई झटका नहीं लगा है, लेकिन अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए इधर से उधर जाने वाले लोग बिन पेंदी के लोटे होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई झटका नहीं लगा है जो लोग अपने स्वार्थ के लिए इधर उधर हो रहे हैं उनको जनता झटका लगाएगी।

बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस सरकार 70 सीट पार का भी नारा लगा ले उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है और भाजपा 2022 में सरकार बनाकर अपना परचम लहरायेगी। बंशीधर भगत ने कहा कि इस समय जनता के पास भाजपा की तरफ नजर डालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। बंशीधर भगत ने कहा कि अगर यशपाल आर्य को भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी तो अब वो अपनी बीमारी का इलाज करा लें।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img