03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: मकान पर कब्जे के मामले में, चौकी इंचार्ज के सस्पेंड के बाद हरकत में आई पुलिस, FIR दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बरेली: मकान पर कब्जे की शिकायत पर पुलिस के सामने ही मारपीट और पथराव के मामले में थाना बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर सीओ तृतीय ने रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया लेकिन फिर भी रिपोर्ट नहीं लिखी।

अब जब एसएसपी ने मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज को निलंबित किया तो पुलिस ने शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। सूफी टोला निवासी इजहार ने बताया कि रबड़ी टोला निवासी नौशाद उर्फ कय्या, सूफी टोला निवासी जावेद और जफर ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया था। उनकी पत्नी ने थाना बारादरी में सितंबर 2024 में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों का सहयोग कर रही थी।

पुलिस जब जांच को पहुंची तो उसके सामने ही कय्या, जफर और जावेद ने उनपर, उनके बेटे और पत्नी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने घटना वीडियो भी बनाया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज रहे विपिन कुमार ने शुरू से ही आरोपियों को साथ देकर कब्जा कराने में भी सहयोग किया था। पथराव के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने के मामले में सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कई दिन पहले कर दिए थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के बाद चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। चौकी इंचार्ज के निलंबित होते ही बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img