03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परिवार के सामने श्रीलंका के इस स्टार क्रिकेटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

एफएनएन, नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। श्रीलंका की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana Killed) की उनके परिवार वालों के सामने हत्या कर दी गई। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, धम्मिका निरोशन पर अंबालांगोडा स्थित उनके घर के बाहर उनकी अनजान हमलावर ने गोली चलाई।

इस दौरान हत्या के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और इसकी पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई। फिलहाल श्रीलंका पुलिस शूटर की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी 12 बोर की बंदूक के साथ आया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

Dhammika Niroshana की गोली मारकर परिवार के सामने हुई हत्या

दरअसल, धम्मिका निरोशन की उनके घर के बाहर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या की। धम्मिका अपने एक करीबी दोस्त दासुन मनावाडु की हत्या के बाद देश छोड़कर चले गए थे। वह तीन महीने पहले ही श्रीलंका लौटे थे। यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है कि क्या निरोशन की हत्या और गाल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिरी की हत्या के बीच कोई संबंध है।

12 अगस्त 2016 को गाल गाल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिरी को उनके आवास के पास एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी। यह संदेह था कि प्रेमसिरी की हत्या गाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच फिक्सिंग रैकेट से जुड़ी थी।

अगर बात करें उनके क्रिकेट करियर की साल 2001 से 2004 के बीच में धम्मिका निरोशन ने 12 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट ए मैच गॉल क्रिकेट क्लब के लिए खेले, जिसमें उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए और कुल 19 विकेट चटकाए। निरोशन ने साल 2004 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। 2002 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम की कप्तानी जिम्मेदारी से पहले उन्होंने साल 2000 में अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया था।

बता दें कि धम्मिका निरोशन ने कभी भी श्रीलंका की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया। उन्होंने एंजेलो मैथ्यू, उपुल थरंगा और फरवीज महरूफ के साथ अंडर-19 लेवल में क्रिकेट खेला।

यह भी पढ़ें:- कैमरे में एक बार फिर कैद हुईं नशे में धुत्त Uorfi Javed, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो

श्रीलंका की मेजबानी में भारतीय टीम ने 26 जुलाई से तीन मैचों की T20I सीरीज खेलनी है, जिसका आखिरी मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान जल्द ही होने वाला है।

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img