03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

एफएनएन, नई दिल्ली:  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस/ आरटीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आज यानी 17 जुलाई को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा।

इन डेट्स में होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर जिला मुख्यालय पर संपन्न करवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस तरीके से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आरपीएससी आरएएस मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Important Links में “Admit Card for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp (Mains) Exam – 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक बार फिर से एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको मेंस एग्जाम सेलेक्ट करके एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षार्थी केंद्र पर समय से एक घंटा पहले अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रति के साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं तभी आपको केंद्र पर एंट्री दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- परिवार के सामने श्रीलंका के इस स्टार क्रिकेटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img