03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली-भोपाल से पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि इसमें एक संदिग्ध आतंवादी दिल्ली का रहने वाला है जो फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग ले रहा था, जबकि दूसरा संदिग्ध को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बतााय कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलर्स से सीधे संपर्क का खुलासा हुआ है. ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.

बता दें कि 11 सितंबर को भी पुलिस ने चार राज्यों में फैले आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की थी. पुलिस ने पाकिस्तान के हैंडलर द्वारा संचालित और आईएसआईएस-प्रेरित घरेलू मॉड्यूल के रूप में छुपाए गए इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में संयुक्त छापेमारी की गई थी. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरोह पर देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश करने का आरोप है.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने किया था. इस करवाई की निगरानी एसीएसपी/एनडीआर हृदय भूषण और श्री राहुल विक्रम तथा समग्र पर्यवेक्षण डीसीपी/स्पेशल सेल अमित कौशिक ने की. टीम ने दिल्ली, रांची (झारखंड), ठाणे और मुंब्रा (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), निज़ामाबाद (तेलंगाना) और राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में छापे मारे थे.

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img