03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का भजन मंत्रमुग्ध करने वाला

एफएनएन, पटना: बिहार के छपरा जिले की गायिका स्वाति मिश्रा का भजन ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है। इस भजन पर दिवाली से लेकर अब तक कई रिल्स बन चुके हैं। बच्चे, युवा-युवती ही नहीं बल्कि बुजुर्गों को भी इस गाने को गुनगुनाते देखा जा सकता है। घर में पूजा-पाठ में या सुबह के भजन के रूप में इस गाने को बजा रहे हैं।

पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा के भजन को किया ट्वीट

अब तो इस भजन की लोकप्रियता और बढ़ गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) के इस भजन की तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर इसकी प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।

स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही स्वाति मिश्रा के भजन का इंटरनेट मीडिया पर 6 करोड़ से अधिक व्यूज हो चुके हैं। वर्तमान समय में स्वाति मुंबई में अपना करियर बना रहीं हैं। इनके यू-ट्यूब के तीन चैनल भी हैं। उस पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं।

स्वाति की क्रिएटिविटी से गाने काफी वायरल हो रहे हैं। राम आएंगे तो… भजन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वाति मिश्रा को देश के विभिन्न राज्यों में स्टेज शो के लिए बुलाया जा रहा है। भारत ही नहीं नेपाल में भी वह अपने कार्यक्रम देने जा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें… राजाजी में बनी अवैध मजार पर चली जेसीबी, छह माह में 1305 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

राजाजी में बनी अवैध मजार पर चली जेसीबी, छह माह में 1305 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img