03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ : जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित अपने ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारे का शव, फरार था आरोपित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़: गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में पत्नी सहित अपने ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव बरामद किया गया है। आरोपित संतोष राम उम्र 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के गांव के पास ही दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है।

एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित चार हत्याओं के आरोपित संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपित चार हत्या करने के बाद से फरार था। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम आरोपित की खोजबीन में जुटी थी।

सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हत्यारोपी संतोष राम ने शुक्रवार 12 मई की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

रात नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला। मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या की थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img