03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फोन पर ही दे दिया तीन तलाक, महिला की तहरीर पर मुकदमा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में बहेड़ी निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर की भूतबंगला निवासी महिला का कहना है कि वर्ष 2015 में उसकी शादी यूपी के ग्राम मण्डनपुर नजूबी, बहेड़ी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी से पहले युवक ने खुद को अमीर बताया था। शादी होने से ही वह पत्नी सहित किराये के मकान में भूतबंगला में ही रहने लगा। इस बीच महिला के दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह पत्नी को अपने मूल निवास नहीं लेकर गया और ले जाने की जिद पर टालमटोल का रवैया अपनाने लगा। शादी के तीन साल बाद पति ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। कहने लगा कि उसके घरवाले उसकी दूसरी शादी कराना चाहते है, इसलिए वह महिला को तलाक देना चाहता है। उसके बाद महिला के पति ने मार्च 2020 से घर पर आना छोड़ दिया और महिला द्वारा फोन करने पर उसने दूसरी शादी तय होने की भी बात बताई। वही महिला द्वारा बच्चों के पालन पोषण और मकान का किराया भी मांगा गया तो पति ने देने से इंकार कर दिया। इस बीच 13 दिसम्बर 2020 को महिला के पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि फोन का स्पीकर ऑन होने के कारण तलाक की अवाज उसकी मां ने भी सुनी। अब पीड़िता के सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट आ गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महनपुर नजूबी थाना बहेड़ी, यूपी निवासी वामिक खां पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img