03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में हिंसा के पीछे PFI और रोहिंग्या, पूर्व डीजीपी ने जताया अंदेशा

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभुलपुरा में गुरुवार को हुई हिंसक घटना को उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एके जैन ने बहुत ही गंभीर बताया है. उन्होंने कहा, कि हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम हो रहा था. लेकिन, जिस तरह सुनयोजित तरीके से माहौल बिगाड़ा गया, पेट्रोल बम फेंके गए, छतों से पत्थर बरसाए गए और थाने पर हमला किया गया, वह किसी स्थानीय नागरिकों द्वारा नहीं, बल्कि बांग्लादेशी, रोहियंग्याओं या किसी संगठन के द्वारा की गई हिंसा प्रतीत हो रही है. पूर्व डीजीपी ने कहा, कि इस हिंसक घटना में कहीं न कहीं पीएफआई या देश विरोधी कट्टरपंथी संगठन का हाथ है.

पूर्व डीजीपी एके जैन ने कहा, कि हल्द्वानी में जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से हिंसा की गई. इस हिंसा में लगभग 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए हैं. यह एक संयोजित षड्यंत्र के तहत किया गया है. इसकी प्लानिंग लंबे समय से चल रही थी. ऐसे में यह बहुत आवश्यक है, कि हल्द्वानी के उस क्षेत्र में कौन-कौन रह रहे हैं. क्या उनमें कोई रोहिंग्या और बांग्लादेशी भी आकर बस गए हैं? एक-एक की पहचान होनी चाहिए, हाउस टू हाउस सर्च किया जाना चाहिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यूसीसी के खिलाफ देश विरोधी संगठनों ने फैलाई है हिंसा: पूर्व डीजीपी ने कहा कि स्थानीय नागरिक जो यहां लंबे समय से रहते हैं, वह इस प्रकार का उत्पात नहीं मचाते हैं. यह हिंसा इस प्रकार हुई है, जैसे लखनऊ में एनआरसी के मुद्दे पर सुनियोजित तरीके से पीएफआई और कुछ देश विरोधी संगठन द्वारा की गई थी. जांच एजेंसियों को यह पता लगाना होगा, कि पेट्रोल बम बनाने वाले कौन-कौन है. अवैध हथियार कौन-कौन रखते हैं. क्योंकि अवैध हथियारों का इस हिंसा में प्रयोग हुआ है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तभी यहां पर इस प्रकार की हिंसा भविष्य में रोकी जा सकेगी. एके जैन ने कहा, कि यह हिंसा उत्तराखंड में यूसीसी बिल पास होने का भी नतीजा हो सकती है. उत्तराखंड सरकार से नजरगी व्यक्त करने के लिए पीएफआई जैसे कट्टरपंथी संगठनों ने इस अतिक्रमण को सहारा बनाकर हिंसा भड़काई है.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img