03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक शिव अरोरा ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता विधेयक-2024 विधानसभा में पारित होने पर देवभूमि उत्तराखंड के लिये बताया सशक्त,समृद्ध युग की शुरुआत

एफएनएन,रुद्रपुर : समान नागरिक संहिता विधानसभा में ध्वनि मत से पारित होने पर विधायक शिव अरोरा ने कहा माँ गंगा व यमुना की उद्गम स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली UCC के रूप में समानता और समरूपता की यह अविरल धारा संपूर्ण देश का पथ प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा यह विधेयक मातृशक्ति के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी धामी सरकार की प्रतिबद्धता को भी परिलक्षित करता है, साथ ही महिला सशक्तिकरण व उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा ने महत्वपूर्ण साबित होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही बात चरितार्थ होती नजर आती है कि ’21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है उसकी दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार आगे बढ़ गयी है, ’ प्रधानमंत्री मोदी के विजन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप धामी सरकार ने चुनाव से पूर्व देवतुल्य जनता से किए गए वादे के अनुसार उस पर खरी उतरती नजर आयी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विधायक शिव अरोरा ने कहा समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद उत्तराखंड में ऐतिहासिक परिवर्तन नजर आएंगे जो देश के लिये एक मिसाल के रूप में स्थापित होगा, वही 24 साल के सशक्त, स्वाभिमानी एवं ऊर्जावान उत्तराखण्ड को देखकर हमारे राज्य आंदोलनकारियों का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया होगा। हमारे शहीदों के प्रति यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है जब हमारा प्रदेश पुष्कर धामी के नेतृत्व में विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है।

इतिहास रचने वाली उत्तराखण्ड की विधायिका के सभी माननीय सदस्यों, UCC का ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी के सभी सदस्यगणों एवं अपना बहुमूल्य समर्थन देने वाली देवभूमि की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं।
वही विधायक शिव अरोरा ने विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके मार्गदर्शन में यह कार्य करने की उत्तराखंड सरकार को प्रेरणा मिली साथ ही उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिनके दृढ़ संकल्प ओर इच्छाशक्ति अनुरूप यह ucc कानून विधानसभा में पारित हुआ जिसके लिये उनको बहुत बहुत बधाई है , आपके दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि उत्तराखंड नये आयामों को स्थापित कर रहा है ।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img