03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीटी बजात्ते घूम रहे है बहरूपिये से सावधान रहे जनता : मेयर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : मेयर रामपाल सिंह ने रुद्रपुर विधान सभा के लोगों को ऐसे बहरूपिये से सावधान रहने की अपील की है जो सीटी बजाता घूम रहा है। कहा कि हिन्दुओं को गाली देने वाला, महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाने वाला खुद को हिन्दू हृदय सम्राट बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे चरित्र के नेता के झांसे में मत आ जाना।

मेयर रामपाल सिंह ने राजा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान कहा कि इस बहरूपिये की आडियो सभी ने सुनी है। कैसे निर्लज्जता पूर्वक हिन्दुओं पर पीएचडी करने की बात कही जा रही है। महिलाओं पर इससे ज्यादा अभद्र टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को खुद को हिन्दू हृदय सम्राट कहलाने का कोई हक है। कहा कि भाजपा ने जिसे शीर्षस्थ पदों पर आसीन रहने का मौका दिया, क्या उसकी आडियो सुनने के बाद उसे फिर से जनता से अभद्रता का मौका देना चाहिए।

मेयर ने कहा कि भाजपा ने जनभावना का ध्यान रख कर एक शिक्षित और सुलझे हुए मृदु स्वभाव के शिव अरोरा को प्रत्याशी बनाया तो उसने खुद भगवा चोला ओढ़कर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया है। जनता से कहा जा रहा है कि उनके साथ भाजपा ने अन्याय किया है, लेकिन वह पूछते हैं कि हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आने के बाद क्या उनके साथ न्याय नहीं हुआ है? मेयर ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो मदद मांगने उनके दरबार में गए और अपमानित होकर लौटे। आज हिन्दुत्व की रक्षा का दावा किया जा रहा है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि हिन्दुत्व की रक्षा भाजपा ही कर सकती है।

कहा कि आज बंगाली समाज की सांसद प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और मंत्रियों पर टिप्पणी का आडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी घिनौनी सोच का परिचायक है। भाजपा को अपनी राजनीतिक जननी बताने के बाद सिर्फ कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार बताया जा रहा है। जो लोग पार्टी के प्रति वफादार नहीं रह सके वो जनता के प्रति क्या वफादार होंगे। उन्होंने कहा कि बहरूपिये की नौटंकी से दूर रहने की आवश्यकता है।इस दौरान किरण राठौर, विधान राय, धीरेश गुप्ता, किशन पाल गंगवार, किशन राठौर, रामअवतार शर्मा, शिवकुमार शिबू, आनंद गुप्ता, विजय डे, सत्य पाल गंगवार आदि मौजूद थे

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img