03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आप नेता अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को उत्तराखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। वह हरिद्वार में चुनाव प्रचार करेंगे। छह फरवरी को आप अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी सकती है।

  • अब तक छह बार राज्य में आ चुके हैं केजरीवाल

चुनावी घोषणा के बाद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा। हालांकि इससे पहले वे छह दौरे कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पांच वादों की गारंटी दी है। जिसमें हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार की सहायता राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की गारंटी दी है।

  • आप की योजनाओं की कॉपी है कांग्रेस का घोषणापत्र : प्रवीण 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कांग्रेस के घोषणापत्र को आप की योजनाओं का कॉपी पेस्ट बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में 10 वर्ष कांग्रेस ने शासन किया है। कांग्रेस आज स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली और 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर की बात कर रही। कांग्रेस भी उत्तराखंड में केजरीवाल मॉडल लाना चाहती है। देवभूमि की जनता समझदार है। उत्तराखंड में जब आम आदमी पार्टी मैदान में है तो जनता डुप्लीकेट क्यों चुनेंगी।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हरीश रावत ने कहा था की एक साल में एक लाख रोजगार संभव नहीं है। अब कांग्रेस चार लाख रोजगार कैसे पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता को कांग्रेस पर विश्वास नहीं है। इस अवसर पर संजय सैनी, जिला प्रवक्ता हेमा भंडारी, जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती मौजूद रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img