03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में सात फरवरी से खुलेंगे सभी विद्यालय, एक से नौंवी तक की सभी कक्षाएं होगी शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के सभी विद्यालयों में सात फरवरी से एक से नौंवी तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। अभी तक इन कक्षाओं के लिए आनलाइन पढ़ाई जारी थी। मुख्य सचिव डा एसएस संधू ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं पहले ही शुरू कर दी गई थीं।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई थी। इसके बाद 31 जनवरी से 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आफलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई थीं। हालांकि, राजकीय और अशासकीय विद्यालयों पहले दिन दसवीं और 12वीं की कक्षाओं में करीब 47 प्रतिशत, जबकि निजी स्कूलों में 30 से 35 प्रतिशत छात्र ही स्कूल पहुंचे।

निजी स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों को आनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी दिया है। अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा व मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल सती ने बताया कि सभी स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Uttarakhand में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में फेरबदल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img