03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौष पूर्णिमा: मशहूर ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : पौष पूर्णिमा पर मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है।

आज से पौष पूर्णिमा और माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के मालिक चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे अर्जुन ने बताया कि निजी कार्य से वह देहरादून आए थे।

अभिनेता को आज शाम को लौटना है। इससे पहले वह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने बताया कि चिन्मय पंडित से यहां के चर्चाएं सुनने के बाद वह गंगा स्नान का मन बना बैठे। अर्जुन ने जानकारी साझा करते हुए बताया एक बार बनारस शूटिंग के दौरान भी जब वहां गए थे तो वह दिन गंगा दशहरा का बड़ा दिन था और आज भी पौष पूर्णिमा जैसा बड़ा दिन है।
उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वाकई बहुत शांति मिलती हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैडी पर आप भी जरूर आएं। इस मौके पर श्री गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने भी अर्जुन बिजलानी का रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img