03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी: कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, कार सवार 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Spread the love

एफएनएन, पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीते शुक्रवार रात में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कार सवार 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात पौड़ी जिले में फरासू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दरअसल, फरासू के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया कि कार रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। वहीं, इस घटना के दौरान कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल था। इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई।

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। इस दौरान खाई के गहरा होने और घने अंधेरे के कारण टीमों को अत्यधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने कुशलतापूर्वक दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें-रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में जब एक पिता ने अपनी ही बेटी को जान से मारने की दी धमकी 

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img