03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए बफर स्टॉप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन के पीछे लगे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन शाम को निर्धारित समय पर योगनगरी स्टेशन पहुंची थी और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होनी थी। इसी दौरान शंटिंग प्रक्रिया में यह हादसा हो गया।

रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया। बाद में क्रेन और जैक की मदद से डिरेल हुए दो कोच हटाए गए और ट्रैक को साफ किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ है।

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img