03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि केदारनाथ हेली सेवा और यात्रा बुकिंग के नाम पर सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड बिहार के नवादा, पटना, गया और बिहारशरीफ जिलों से संचालित हो रहा है।

एसटीएफ के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होते ही साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल नंबरों के जरिए श्रद्धालुओं को फंसाना शुरू कर दिया। सबसे अधिक शिकायतें केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर सामने आईं, जहां ठग सस्ते टिकट और तुरंत कन्फर्म बुकिंग का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान करा रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि कई श्रद्धालुओं से फर्जी होटल और गेस्ट हाउस बुकिंग के नाम पर भी रकम वसूली गई। साइबर गिरोह सोशल मीडिया विज्ञापनों और व्हाट्सएप लिंक के जरिए यात्रियों तक पहुंच बना रहे थे।

एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अब तक 200 से अधिक फर्जी वेबसाइट, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट और बुकिंग लिंक बंद कराए हैं। इसके अलावा साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 50 से ज्यादा मोबाइल नंबर भी ब्लॉक किए गए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कई फर्जी वेबसाइट सरकारी पोर्टल जैसी दिखाई देती हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से धोखे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत IRCTC पोर्टल से ही करें और किसी अनजान लिंक या मोबाइल नंबर पर भुगतान न करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

एसटीएफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले चार महीनों में साइबर टीम ने पीड़ितों के लगभग 10 करोड़ रुपये बचाने का दावा किया है, जबकि 147 अंतरराज्यीय लिंक ऑपरेटरों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img