03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पति से अवैध संबंध के शक को लेकर देवरानी ने जेठानी को खिलाया जहर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर : अपने पति से अवैध संबंध के शक के चलते देवरानी ने अपनी जेठानी को बर्गर में जहर मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गदरपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी रंजीत की पत्नी सपना की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। अभी कुछ महीने उसके देवर विजय का रिश्ता आया तो सपना ने लड़की को उम्र में बड़ा बता कर विरोध किया था, लेकिन बाद में विजय की शादी उसी लड़की यानि बविता से हो गई। बविता को यह बात पता चल गई थी कि सपना ने उसके रिश्ते का विरोध किया था। शादी के एक माह बाद उसे जिठानी से झगड़ा शुरू कर दिया था। वह उस पर शक करती थी कि सपना के विजय के साथ अवैध संबंध हैं। सपना ने अपनी मां मामूनी को इस बारे में जानकारी दी थी।

मृतका के भाई ने बताया कि हमेशा झगड़ने वाली बविता का दो दिन से व्यवहार एक दम बदल गया था। वह काफी प्यार व सम्मान दे रही थी। सपना भी खुश थी कि देवरानी की गलतफहमी दूर हो गई। कल सपना ने भूख लगने की बात कही तो बविता दौड़ कर मोमो, चाऊमीन और बर्गर ले आई, लेकिन सपना को उसके षड्यंत्र के बारे में कुछ पता नहीं था। आरोप है कि उसे बर्गर में जहरीला पदार्थ मिला कर खिलाया गया। बर्गर खाने के बाद सपना को बेहोशी सी छा गई। बाद में उसे उल्टियां शुरू हो गई। रात में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बताया कि बर्गर खिलाने की बात सपना की सास ने ही उन्हें बताई।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img