इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म2

एफएनएन, नई दिल्ली: जबसे फवाद खान बॉलीवुड ‘फिल्म ए दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इंडियन ऑडियंस खासतौर पर लड़कियां उनके लिए दीवानी सी हो गई थीं। फवाद इससे पहले सोनम कपूर के साथ फिल्म खूबसूरत और आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म कपूर एंड संस में भी नजर आ चुके थे लेकिन तब उन्हें उतना नोटिस नहीं किया गया। ए दिल है मुश्किल के बाद से तो ऑडियंस उनके लिए क्रेजी ही हो गई थी।

अब फवाद खान की इंडियन ऑडियंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक्टर का ये पहला इंटरनेशन हिंदी प्रोजेक्ट है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार फवाद बहुत जल्द वाणी कपूर के अपोजिट नजर आ सकते हैं। इसका प्रोडक्शन भी शुरू होने वाला है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या होगी फिल्म की कहानी?

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी और प्री-प्रोडक्शन का काम फाइनलाइज हो गया है। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में है जिनका ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे को मदद ऑफर करते हैं और इस बीच उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होकर नवंबर तक चलेगी।

बता दें कि साल 2016 के उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी आर्टिस्ट के बॉलीवुड में काम करने पर रोक लगा दी गई थी। फवाद और वाणी की ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन आरती बागड़ी करेंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। वाणी कपूर को ‘शुद्ध देसी रोमांस, बेफिक्रे, वॉर, चंडीगढ़ करे आशिकी और बेलबॉटम’ जैसी कई फिल्मों में देखा गया। उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img