बजरंग सेतु का निर्माण धीमा होने से ऋषिकेश का व्यापार हुआ चौपट, व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

एफएनएन, ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर व्यापारी भड़क गए हैं. व्यापारियों ने एक दिवसीय बाजार बंद करते हुए अपना विरोध जताया है. लक्ष्मण चौक पर पीडब्ल्यूडी नरेंद्र नगर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया है. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से बजरंग सेतु के निर्माण कार्य में लेट लतीफी से हो रही है.

अपनी मियाद पूरी होने के बाद बंद हो चुके लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लगातार लटकता हुआ नजर आ रहा है. तारीख पर तारीख मिलने के बाद भी बजरंग सेतु का निर्माण पूरा नहीं हो रहा है. इससे लक्ष्मण झूला क्षेत्र का व्यापार पूरी तरीके से चौपट हो गया है. नाराज व्यापारियों के सब्र का बांध भी अब टूटता हुआ दिखाई देने लगा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यही वजह है कि व्यापारियों ने लक्ष्मण झूला क्षेत्र का बाजार एक दिन के लिए बंद कर अपना विरोध जताया है. लक्ष्मण झूला चौक पर बजरंग सेतु का निर्माण कर रही एजेंसी और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है. व्यापारियों का साफ कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है. उनके घरों के चूल्हे अब ठंडे पड़ने लगे हैं. इसके अलावा व्यापारी कर्ज के तले भी दब चुके हैं. जिनकी किस्त तो दूर ब्याज भी व्यापारी नहीं दे सक रहे हैं.

लगातार बजरंग सेतु के निर्माण के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है. लेकिन अधिकारी दी जाने वाली तारीख पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं. वर्तमान की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2025 में भी शायद बजरंग सेतु का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर, उफान पर नदियां, जानें हिल स्टेशन और चारधाम का तापमान

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img