03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी में की घुसपैठ की कोशिश

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर : सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी स्थित चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। आपको बता दें कि पिछले 13 दिनों में सेना और आतंकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकी हमले की साजिश की आशंका थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसके इन खतरनाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। उरी में आतंकियों को घेरकर सेना ने तलाशी अभियान को और गति दी है। इससे पहले 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था, जहां आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।

ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब तक कई आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने ऑपरेशन अखल और ऑपरेशन महादेव भी चलाए, जिनमें से ऑपरेशन महादेव के दौरान तीन आतंकियों को ढेर किया गया। ये आतंकी पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर भारत में दाखिल हुए थे। सेना ने पहले भी कई ऑपरेशनों में आतंकियों को निशाना बनाया है।

किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में रविवार (10 अगस्त) सुबह भारतीय सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। सेना की वाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की थी। सेना ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए एक अभियान के दौरान 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में सतर्क जवानों का आतंकियों से आमना-सामना हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था और 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसके बावजूद आतंकी बार-बार घुसपैठ की कोशिशों में जुटे रहते हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img