एफएनएन, चरखी दादरी-हरियाणा। हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में गौमांस (बीफ) खाने के संदेह में एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में गौरक्षा दल के पांच लोगों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल के साबिर मलिक के रूप में हुई है।