सपा में शामिल होकर बरेली पहुंचने पर सपाइयों ने जोरदार किया स्वागत

मुकेश तिवारी, बरेली : समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन देर रात बरेली पहुंची। कैंट विधानसभा सीट से सुप्रिया ऐरन को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे सपाईयों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को सपा नेता पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन अपने समर्थकों के साथ नेहरू युवा केंद्र पहुंचे। श्री ऐरन का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।

इस अवसर पर श्री ऐरन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और इससे किसान, युवा व गरीब- पिछड़ा समाज काफी परेशान हैं। अब समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहता है। इसलिए होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी और साथ ही सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

Hot this week

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img