03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो गैरसैंण को बनाएंगे उत्तराखंड की राजधानी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को बागेश्वर विधानसभा को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा। परिर्वतन की धारा और आवाज में बागेश्वर, कौसानी, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कांडा-कमस्यार की आवाज को शामिल किया जाएगा। कहा कि बागेश्वर कुली बेगार आंदोलन की धरती है। यहां परक्रमी पैदा हुए हैं। वीर, शौर्य चक्र विजेताओं की भूमि है।

  • पांच साल तक स्टार्ट नहीं हो सकी डबल इंजन की सरकार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को इंटरनेट मीडिया के फेसबुक से विधानसभा बागेश्वर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष मुख्यमंत्री रहे। कपकोट की आपदा के घाव भरे। संपत्तियों की भरपाई की। निर्माण रिकार्ड समय में किए। विकास के रास्ते क्षेत्र को आगे बढ़ाया। संसाधन बढ़ाए। औसतन वार्षिक आमदमनी एक लाख 75 हजार रुपये पार पहुंचाई। राजस्व दर साढ़े 19 प्रतिशत पहुंचाई। आज विकास का ढांचा गड़बड़ा गया है। पांच वर्ष तक डबल इंजन का शोर सुनाई दिया और वह स्टार्ट नहीं हुआ। आज केवल घोषणाएं हैं। धरातल पर नहीं उतरे। मुख्यमंत्री बदले गए। कोरोना समय को याद करें। लोगों को मरने को छोड़ दिया गया।

  • बेटियों को दिया जाएगा स्मार्टफोन

हरदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पटवारी, पुलिस समेत सभी विभागों में नौकरियां दीं। बेटियों को पुलिस में एसआइ बनाया। एक हजार से अधिक जवानों की भर्ती की। स्कूल, कालेज, आइटीआइ, डिग्री कालेज कांग्रेस खोले गए। जिसमें बेटियों को लाभ मिला। उन्हें डाक्टर, शिक्षक, इंजीनियर बनाने का सपना था। लेकिन इस सरकार ने घसियारी बना दिया । अब कांग्रेस की सरकार आई तो प्रत्येक बेटी को मोबाइल फोन दिया जाएगा। बकायदा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • छह सौ से अधिक नहीं होने देंगे गैस के दाम

हरदा ने कहा कि महंगाई कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है। राज्य सरकार सहायता के हाथ बढ़ाएगी। रसोई गैस सिलिंडर छह सौ से पार नहीं होने देंगे। सुदूरवर्ती गांवों में कुणी-बाड़ी पेंशन देंगे। पेंशन की संख्या दस लाख से अधिक होगी। पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी। गरीब की लाठी पेंशन बनेगी। श्रमिकों के लिए नई पेंशन योजना बनाई जाएगी। कर्मकार कोष से पेंशन दी जाएगी। मंगलगीत गाने वाले बहनों को भी पेंशन के तौर पर 1800 से 2100 रुपये तक पेंशन मिलेगी। गौरा देवी, नंदा देवी कन्या धन योजना फिर से शुरू होगी। बेटियों को पचास-पचास रुपये की धनराशि दी जाएगी। नारी का सम्मान होगा।

  • पारंपरिक खेती को भी बढ़ाएंगे

परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। मडुवा, झोंगरा, कौणी, गहत को सभी भूल गए थे। जिसे कांग्रेस सरकार ने आगे बढ़ाया। शामा की कीवी के साथ बड़े नीबू को भी खरीदा जाएगा। मेरा गांव मेरी सड़क योजना फिर लाई जाएगी। परंपरागत खेती में बोनस दिया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी लाई जाएगी। एक टीम तैयार की जाएगी। ललित फस्वार्ण, रंजीत दास, हरीश ऐठानी जैसे युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने दोनों विधानसभाओं से पार्टी को जीताने की अपील की।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img