03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

18 और 19 नवंबर को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे एकल अभियान ग्राम योजना के तहत खेलकूद

एफ एन एन, रुद्रपुर : एकल अभियान ग्राम स्वराज योजना के तहत अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वाधान में होने वाले उत्तराखंड संभाग स्तरीय खेलकूद मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसको लेकर आज सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ग्राम स्वराज योजना प्रमुख उत्तर प्रभाग बी अरविंद कनौजिया ने बताया कि क्लब द्वारा देशभर में खेलकूद का एक अभियान लिया गया है, जिसमें देश के एक लाख से अधिक सुदूरवर्ती गांवों के 7 से 14 वर्ष के ऐसे बालक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे, जो संसाधन के अभाव में रहते हैं या अब तक मंच नहीं मिल पाने पर उनकी प्रतिभा निखारने से रह जाती है। इन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है, तो इसी क्रम में उत्तराखंड के संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह का आयोजन 18 व 19 नवंबर को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में होगा।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 13 जिलों से 300 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इसका शुभारंभ वन विकास निगम उत्तराखंड के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, महापौर रामपाल सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्नेह पाल सिंह सामूहिक रूप से करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी हरीश बजाज ने बताया कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से उत्तराखंड के 32 सौ से अधिक गांव में संचालित है, जिसका मुख्य लक्ष्य भारतीय संस्कृति को संरक्षित करना है।

वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बताया कि एकल अभियान द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है और यह खेलकूद जो गांव के अंतिम बच्चे को एक अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रभारी दिनेश भारद्वाज, संभाग हरि कथा योजना प्रभारी अमरनाथ जोशी, संभाग कार्यालय प्रभारी भास्कर दास, संभाग अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री कुलवीर सिंह, संभाग महिला प्रमुख फाल्गुनी सरकार, भाग प्रमुख रामेश्वरी राणा आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img