03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धावक सन्नी यादव ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • नॉर्थ जोन के लिए चुने गए सन्नी उड़ीसा में दिखाएंगे रफ्तार
  • 400 मीटर की विभिन्न दौड़ में गोल्ड मेडल कब्जा चुके हैं सन्नी

एफ एन एन, सितारगंज : क्षेत्र के उभरते हुए धावक सन्नी यादव ने 200 और 400 मीटर की विभिन्न दौड़ में गोल्ड मेडल कब्जा कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया। धावक सनी यादव का नॉर्थ जोन की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, वह अब उड़ीसा में अपनी तेज रफ्तार दिखाएंगे। सन्नी यादव की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी बेहद खुशी का माहौल है।

किसान परिवार में जन्मे सन्नी यादव के पिता पेशे से पत्रकार भी हैं। खेती किसानी पर ही उनका परिवार निर्भर रहता है। इस बार बरसात और आगजनी के कारण सनी यादव के पिता को खेती-बाड़ी में काफी नुकसान पहुंचा था। लेकिन रुद्रपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुत्र के गोल्ड मेडल जीतने पर पिता रमेश यादव सारा दर्द भूल गए। उन्होंने बेहद खुशी जताई है। परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। सन्नी यादव प्रतिभा के धनी हैं। राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में सनी यादव ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद सनी यादव ने उत्तराखंड लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ ही स्कूटी जीती।

पंजाब में भी सनी यादव अपनी रफ्तार का लोहा मनवा चुके हैं। सनी यादव ने बताया कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं, यही उनका लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए वह 8 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। जिसमें 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम वह दौड़ का प्रशिक्षण दोहराते हैं। सनी यादव ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण कभी-कभी उन्हें आर्थिक रूप से कुछ जरूरतमंद चीजों के लिए परेशान भी होना पड़ता है। सनी यादव ने बताया कि क्रिकेट में भी उनकी खासी रुचि है। उनकी रुचि को देखते हुए भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के कोच उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देने आते हैं। सनी यादव ने कोच का आभार जताया। इधर सन्नी यादव के 400 मीटर रिले 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्रवासियों ने भी बधाई दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img