03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याक्षी की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई. इसके साथ ही बदरीनाथ केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया. जिससे भ्रामक तथ्यों को प्रसारित कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तहरीर दी गई थी. तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री और बलूनी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट 

हरीश गौड़, मीडिया प्रभारी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि एक व्यक्ति द्वारा अपने फेसबुक पेज पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी सहित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के संयुक्त फोटो को पोस्ट किया गया है. फोटो में उनके संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं. साथ ही श्री बदरीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के खिलाफ भ्रामक तथ्य प्रसारित करते हुए लोगों कि श्रद्धा के केंद्र श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जिससे लोगों की धार्मिक भावनाये आहत हुई हैं. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति द्वारा भ्रामक पोस्ट को अपने मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया गया है. कोतवाली डालनवाला प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया है कि हरीश गौड़ द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर फेसबुक पेज संचालक गजेंद्र रावत और गणेश पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले अग्रिम कार्रवाई जारी है.

पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं बलूनी

गौरतलब है कि अनिल बलूनी उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से है. उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को हो चुका है.

ये भी पढ़ें:- मसूरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, स्कूल से 30 मीटर की दूरी पर होटल में खुल रहा शराब बार, विरोध शुरू

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img