03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में 24 घंटे में तीन लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8 महीने बाद टूटा रिकार्ड

एफएनएन, देहरादून : देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कोरोना के रोजाना आने वाले मामले अब तीन लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मामले तीन लाख से ज्यादा आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जनवरी को कोरोना के 19,35,180 सैंपलों की जांच की गई थी। 19 जनवरी तक 70,93,56,830 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

  • 8 महीने बाद तीन लाख से ज्यादा मामले

देश में लगभग आठ महीने बाद कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 15 मई 2021 को 3,11,077 केस दर्ज हुए थे।

  • एक्टिव केस 19 लाख से ज्यादा

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 19,24,051 हो गई है। इसके अलावा दैनिक पाजिटिविटी रेट 16.41% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 9,287 हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमिक्रोन के मरीजों में आज 3.63% का इजाफा देखने को मिला है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img