03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार नगर निगम में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब अधिकारियों को निगम में कार्य करने वाले 33 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली. नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. आज फिर से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कॉन्टेक्ट की जांच की है. आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 108 लोगों के सैंपल नगर निगम हरिद्वार से लिए गए हैं. वहीं अधिकारियों द्वारा नगर निगम हरिद्वार को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कराया गया है.

  • नगर निगम के विभागों में जांच जारी

आज हरिद्वार नगर निगम में दोबारा कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कॉन्टेक्ट की जांच की गई. आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा खबर लिखे जाने तक 108 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए गए हैं. मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग टीम की अधिकारी सोनिया आनंद ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी. इसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दुबारा से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. आरटीपीसीआर जांच अभी भी चल रही है. जैसे-जैसे नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ रहे हैं वैसे वैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर उनकी आरटीपीसीआर जांच की जा रही है.

 

Hot this week

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img