03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में बोरे में मिली युवती की नहीं हुई पहचान, 8 पुलिस टीमें जांच में जुटीं; टैटू से तलाशे जा रहे सुराग

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जामुनवाला के जंगल में बोरे के अंदर मिली अज्ञात युवती की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए पुलिस की आठ टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस युवती के शरीर पर बने दो टैटू के जरिए उसकी पहचान तलाश रही है। घटना के चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस को मृतका की शिनाख्त से जुड़ा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

जामुनवाला के जंगल में बोरे में मिला था युवती का शव

दरअसल, 18 नवंबर को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला जंगल में कूड़े के ढेर के पास एक बोरे में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। युवती के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिले थे। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से गाल काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और बाद में शव को जंगल में लाकर फेंका गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती कौन थी और हत्या के बाद शव को वहां तक कौन लेकर पहुंचा।

500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

मामले की जांच के लिए पुलिस ने आठ टीमें गठित की हैं। इनमें चार टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं, जबकि दो टीमें सर्विलांस और दो टीमें पूछताछ में जुटी हैं।

पुलिस ने घटनास्थल और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार भी दिखाई दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार पंचर होने के कारण उस समय घटनास्थल के पास खड़ी थी। ऐसे में कार से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

शरीर पर बने दो टैटू से पहचान की कोशिश

युवती की पहचान के लिए अब उसके शरीर पर बने दो टैटू पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गए हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती के हाथ के ऊपरी हिस्से में बना टैटू करीब 10 से 12 साल पुराना है, जबकि नीचे की तरफ बना गुलाब का टैटू लगभग 2 से 3 साल पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों टैटू की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, ताकि कोई व्यक्ति इनके आधार पर युवती की पहचान कर सके। देहरादून के अधिकांश टैटू आर्टिस्ट से पूछताछ की जा चुकी है। अब हरिद्वार, विकासनगर, पोंटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों के टैटू आर्टिस्ट से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हॉस्टलों और दूसरे राज्यों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

युवती की पहचान के लिए पुलिस ने प्रेमनगर और आसपास के इलाकों में संचालित हॉस्टलों का रिकॉर्ड भी जुटाना शुरू कर दिया है। हॉस्टलों में रहने वाली युवतियों की जानकारी का मृतका के हुलिए और उम्र से मिलान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल के दिनों में किसी हॉस्टल से कोई युवती अचानक लापता तो नहीं हुई।

इसके अलावा दूसरे राज्यों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर वहां दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी मांगी है। मृतका के टैटू वाले पंपलेट भी करीब 5 से 7 राज्यों की पुलिस को भेजे गए हैं।

जल्द खुलासे का दावा कर रही पुलिस

थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश नेगी के मुताबिक, हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की आठ टीमें अलग-अलग स्तर पर काम कर रही हैं। टैटू के आधार पर पहचान तलाशने के लिए देहरादून के टैटू आर्टिस्ट से पूछताछ की जा चुकी है और अब आसपास के जिलों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस हत्याकांड में मृतका की पहचान और हत्या के पीछे की वजह सबसे बड़े सवाल बने हुए हैं।

Hot this week

Harish Dhami ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगी सरकार

एफएनएन, देहरादून : Harish Dhami उत्तराखंड में धारचूला से...

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img