03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब रसोई गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े

एफएनएन, नई दिल्ली। जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है,क्योंकि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज से मामूली वृद्धि की गई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले LPG  रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतें बढ़ा दी हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 01 जुलाई से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य 594 रुपये हो गया है। इससे पहले जून में इसकी कीमत 593 रुपये थी। गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में 01 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

जून में बढ़ाए गए थे सिलेंडर के दाम

रसोई गैस के दाम लगातार दूसरे महीने बढ़ाये गये हैं। जून में दिल्ली में इसकी कीमत 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। रसोई गैस के मूल्य की समीक्षा मासिक आधार पर की जाती है। दूसरे शहरों में कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी आज से रसोई गैस सिलेंडर महँगा हुआ है। कोलकाता में इसकी कीमत 4.00 , मुंबई में 3.50 रुपये बढ़कर 594 रुपये और चेन्नई में चार रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलिंडेर की कीमतों में कटौती की गई है।

होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक सिलेंडर दिल्ली में चार रुपये सस्ता हुआ है जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसके दाम बढ़े हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 1,139.50 रुपये से घटकर 1,135.50 रुपये रह गई है। कोलकाता में इसका मूल्य चार रुपये बढ़कर 1,197.50 रुपये, मुंबई में तीन रुपये बढ़कर 1,090.50 रुपये और चेन्नई में एक रुपये बढ़कर 1,255 रुपये पर पहुँच गया है।

मई में सस्ता हुआ था सिलेंडर

मई में गैस सिलेंडर के रेट्स कम हुए थे. मई महीन में दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 581 रुपए थी. वहीं, कोलकाता में 584.50 रुपए, मुंबई में 579.00 रुपए और चेन्‍नई में 569.50 रुपए थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img