03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुनस्यारी में अब पर्यटन पर मौसम का ग्रहण, बर्फबारी में आई कमी से पर्यटन पर पड़ रहा असर

Spread the love

एफएनएन, मुनस्यारी : हिमनगरी के नाम से पहचान बनाने वाली मुनस्यारी में अब पर्यटन पर मौसम का ग्रहण लगने लगा है। लगातार दूसरे वर्ष भी यहां होने वाली स्नो स्कीइंग को लेकर संशय बना है। बीते वर्ष मुनस्यारी में हिमपात तक नहीं होना और इस वर्ष मध्य दिसंबर के बाद भी हंसलिंग सहित अन्य चोटियों पर बर्फ नहीं होना हैरान करने वाला है।

मुनस्यारी की पहचान यहां पर होने वाला हिमपात रहा है। लगभग दो दशक पूर्व तक शीतकाल में मुनस्यारी से गिरगांव तक वाहन संचालन बंद हो जाता था। उससे पूर्व तो शीतकाल में मुनस्यारी अलग-थलग पड़ जाती थी। मुनस्यारी के लोग दिसंबर से लेकर मध्य मार्च तक कहीं नहीं जा पाते थे। अब आलम यह है कि बीते वर्ष मुनस्यारी में हिमपात नहीं हुआ।

बर्फबारी कम होने से मार्ग भी नहीं हो पाए बंद

ऊंचाई वाले कालामुनि, बिटलीधार में तक बर्फबारी नहीं होने से एक दिन भी मार्ग बंद नहीं रहा। कमोवेश इस बार भी मौसम अभी तक इसी तरह के संकेत दे रहा है। मुनस्यारी में केएमवीएन द्वारा विगत 32 वर्षों से स्नो स्कीइंग कराई जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से मुनस्यारी तक होने वाली स्नो स्कीइंग बिटलीधार, बलाती तक ही होने लगी है।

जब 31 साल बाद नहीं हो सकी थी स्नो स्कीइंग

हद तो बीते वर्ष हो गई। मुनस्यारी में हिमपात के नाम पर मात्र हिमकण गिरे और 31 वर्ष बाद स्नो स्कीइंग नहीं हो सकी। खलिया टॉप में ही अन्य संस्था ने कुछ दिन की स्नो स्कीइंग कराई। खलिया टॉप तक आम लोगों के स्कीइंग के लिए पहुंच पाना संभव नहीं है।

31 मार्च से पहले पीएमजीएसवाई की सड़कें बनाने के निर्देश, समय पर नहीं हुआ काम तो उठाना पड़ेगा नुकसान

मुनस्यारी बाजार तक होती थी स्नो स्कीइंग

वर्ष 1991 तक स्नो स्कीइंग मुनस्यारी बाजार तक जहां वर्तमान में केएमवीएन का आवास गृह है वहां तक होती थी। अब यहां से सड़क मार्ग से छह किमी दूर बलाती के पास तक स्कीइंग होती है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img