Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअब पोस्ट ऑफिस में करिए बिजली, पानी, गैस का भगुतान

अब पोस्ट ऑफिस में करिए बिजली, पानी, गैस का भगुतान

एफएनएन, लखनऊ: कोरोना महामारी के कारण लोगों को एक छत के नीचे सभी सेवाएं देने के लिए अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत आगरा के प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में यह सेवा शुरू की गई है। यहां पर केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी 73 सेवाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि जल्द ये सेवाएं सभी पोस्ट ऑफिसों में शुरू की जाएंगी। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूपी में शुरू की गई है।

कई सुविधाएं मिलेंगी पोस्ट ऑफिस में

अभी तक पोस्ट ऑफिस में लोग डाक संबंधित कार्य, बचत खाता या आधार कार्ड बनवाने जाते थे। अब यहां पर आम जनता के लिए कई सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले सप्ताह प्रतापपुरा के इस डाकघर में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत हुई है। इस सेंटर पर जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए भी आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

फास्ट टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान , मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, फास्ट टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान भी कर सकेंगे। बस, ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग भी पोस्ट ऑफिस से हो सकेगी। इन सब सेवाओं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments