03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mussoorie के रेस्टोरेंट में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, CCTV फुटेज वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, मसूरी : Mussoorie पहाड़ों की रानी मसूरी में एक रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेस्टोरेंट के भीतर पहुंचते और वहां मौजूद युवकों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना मसूरी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट की है। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला।

शिकायतकर्ता ने लगाया हमले का आरोप

शिकायतकर्ता मनीष ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर बताया कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां मौजूद उसके तथा उसके साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे पर नकाब भी लगाया हुआ था।

मनीष के अनुसार, अचानक हुए हमले में वह और उसके साथी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें कथित तौर पर कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ अंदर आते और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया है। पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। एसएसआई सतेंद्र भाटी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img