03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब बरेली में दिवनापुर हाल्ट के पास मालगाड़ी पलटाने की कोशिश

Spread the love

खुराफातियों ने रेलवे ट्रैक पर 31 किलो लोहे का टुकड़ा और 1.25 मीटर पत्थर का स्लीपर रख दिया था, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली-पीलीभीत रेल खंड पर दिवनापुर हाल्ट के पास खुराफातियों ने रेलवे ट्रैक पर 31 किलो वजनी और 1.25 मीटर लंबा लोहे का टुकड़ा तथा पत्थर के भारी स्लीपर रखकर मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश की गई।

शुक्रवार रात 9:18 बजे मालगाड़ी का इंजन इस बड़े अवरोध से टकराया तो लोको पायलट ने फुर्ती दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बमुश्किल ट्रेन को रोका और बड़े हादसे को टाल दिया। सूचना पर रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक का जायजा लिया। पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में अज्ञात खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार रात यह मालगाड़ी भोजीपुरा से पीलीभीत के लिए निकली थी। दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच इंजन से कोई भारी-भरकम चीज टकराने की तेज आवाज आई तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड उतरकर इंजन को देखने गए तो पता लगा कि ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा और पत्थर पड़े थे। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि लोहे के टुकड़े का वजन 31 किलो से भी ज्यादा है। हालांकि, इसके टकराने से इंजन या रेलवे ट्रैक को नुकसान नहीं पहुंचा है। मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेल खंड पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शनिवार को घटनास्थल की पड़ताल की गई।

दिवनापुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात लोहे का टुकड़ा और कुछ कंकरीट मालगाड़ी से टकराया था। इससे कोई क्षति नहीं पहुंची है। ट्रेनों का यातायात सामान्य है। सिविल पुलिस मामले की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया यह किसी खुराफाती की हरकत लग रही है।”-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल


  • _

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img