03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ

Spread the love

एफएनएन, पटना: बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि उस समय उनकी सरकार सिर्फ 8 दिन ही चल पाई थी। इसके बाद 2005 से 2014 तक वे लगातार मुख्यमंत्री रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बादनीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद फिर सत्ता में वापसी की। जनवरी 2024 में उन्होंने एनडीए में वापसी करते हुए 9वीं बार मुख्यमंत्री पद संभाला था और आज 10वीं बार शपथ ली।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

बता दें कि इस मौके पर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पिछली सरकार में भी उपमुख्यमंत्री के पद पर ही थे। वहीं, इस मौके पर लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के साथ लेसी सिंह, नितिन नबीन, मदन साहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रावण कुमार, मंगल पांडे, डॉ. दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद

नीतीश कुमार के 10वीं बार सीएम बनने पर उनके बेटे निशांत कुमार ने कहा, ‘मैं अपने पिता को 10वीं बार CM पद की शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा दिया। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी देता हूं।’ शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस भी शपथ स्थल पर मौजूद थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img