03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर , फाइजर वैक्सीन के कोरोना ट्रायल में 90 फीसदी कारगर होने का दावा    

Spread the love

एफ़एनएन, न्यूयॉर्क : कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक प्रभावी वैक्सीन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका स्थित फार्मास्युटिकल प्रमुख फाइजर और जर्मन बायोटेक फर्म बायोएनटेक ने सोमवार को कहा कि उनकी वैक्सीन ताजा क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है। कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में जुटी फाइजर और बायोएनटेक ने जानकारी देते हुए बताया कि फेज -3 के ट्रायल में कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है . कोरोना महामारी से प्रभावित दुनिया के लिए यह बहुत बड़ी राहत की खबर है। फाइजर के अध्यक्ष और सीईओ अल्बर्ट बोउर्ला ने इसे विज्ञान और मानवता के लिए एक महान दिन कहा है।रविवार को चरण -3 क्लीनिकल स्टडी एक बाहरी स्वतंत्र डेटा निगरानी समिति ( डीएमसी ) की ओर से की गई थी। मरीजों को राहत मिलने का दावा कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार , निष्कर्षों से पता चला है कि पहली बार डोज दिए जाने के 28 दिनों बाद और दूसरे बार दो खुराक दिए जाने के सात दिन बाद मरीजों को राहत मिली है । कंपनी ने कहा कि विश्लेषण में पता चला कि जिन वॉलिंटयर्स पर इसका परीक्षण किया गया । उनमें यह वैक्सीन बीमारी को रोकने में 90 प्रतिशत से ज्यादा कामयाब रही है।अभी अध्ययन जारी है । इसलिए अंतिम वैक्सीन का प्रतिशत भिन्न हो सकता है। डेटा पर दुनियाभर के नियामक अधिकारियों के साथ होगी।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img