03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार में तेजी से खिलने लगा कमल, यूपी में सपा से टक्कर

एफएनएन चुनाव डेस्क, नई दिल्ली/पटना। बिहार में शुरुआती झटकों से उबरने के बाद एनडीए तेजी से बढ़त बनाता दिख रहा है। दोपहर पौने बारह बजे तक के चुनाव परिणाम रुझानों पर निगाह डालें तो शुरुआत में जहां महागठबंधन ने अच्छी बढ़त बनाई थी, वहीं अब एनडीए ने दम दिखाया है। एनडीए प्रत्याशी 132 सीटों पर आगे चल रहे हैं। महागठबंधन 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बिहार विधानसभा चुनाव रुझानः ताजा अपडेट्स 11.53 बजे

कुल विधानसभा सीटें-243
कुल सीटों पर चुनाव हुए-243
बहुमत का जादुई आंकड़ा-122
बढ़त—–

एनडीए-133

एमजीबी-96

एलजेपी+04

अन्य-9


बिहार विधानसभा चुनाव रुझानः 11.35 बजे तक
एनडीए-132
एमजीबी-99
एलजेपी-05
अन्य-07

मध्य प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा उपचुनाव

मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतगणना 8 बजे शुरू हुई।  एमपी में उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम हैं, क्योंकि यह शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करने वाले हैं. मध्य प्रदेश के सियासी इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहा है। मार्च 2020 में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। ये विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे जो भाजपा में शामिल हो गए थे। मध्य प्रदेश की मौजूदा 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।उपचुनाव के बीच ही दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा की मौजूदा प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का आंकड़ा 115 रहता है। ऐसे में भाजपा के लिए 28 में से कम से कम 8 सीटें जीतना जरूरी है जबकि कांग्रेस के लिए सभी 28 सीटें जीतने की चुनौती है।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को बढ़त
कर्नाटक की एकमात्र आरआर नगर सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा ने बढ़त बना रखी है। कर्नाटक में बीजेपी के पास 116 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 67 और जद एस के पास 33 सीटें हैं।

झारखंड और ओडिशा में भी उपचुनाव
झारखंड में कुल 81 सीटें हैं। इनमें से भाजपा के पास 25, कांग्रेस के पास 10, झामुमो के पास 29 और अन्य के पास 10 सीटें हैं. ओडिशा में कुल 147 विधानसभा सीटों में से सत्तारुढ़ बीजद के पास 111, भाजपा के खाते में 22 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 9 अन्य के पास 2 सीटें हैं। तेलंगाना में टीआरएस के पास 100 सीटें, कांग्रेस के पास 6, भाजपा के पास एक और अन्य के पास 4 सीटें हैं। तेलंगाना में एक  विधानसभा सीट पर चुनाव के नतीजे का इंतजार है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img