03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत से NCB करेगी पूछताछ, भेजेगी समन

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस हफ्त बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत और सिमोन खंबाटा भी एनसीबी के रडार पर आ गई हैं। एनसीबी चारों को पूछताछ के लिए समन भेजने की तैयारी कर रहा है। चारों को जल्द पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा। दरअसल, एनसीबी का दावा है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इन चारों एक्ट्रेस का नाम लिया था। एनसीबी ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वो मुंबई की भायखला जेल में हैं।

रिया ने लिया था इन लोगों का नाम

सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने सिमोन खम्भाटा, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था। बताया जा रहा है कि मुंबई के एक ही जिम में राकुल, सारा और रिया जाती थीं और वहीं इनकी दोस्ती हुई थी। इसी से एनसीबी को जांच में लीड मिली है और उसके पास पुख्ता जानकारी भी है। साथ ही रिया ने श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रद्धा को भी समन भेजा जा सकता है।

केदारनाथ की शूटिंग से ज्यादा ड्रग्स लेना शुरू किया

हाल ही में राहिल विश्राम नाम के मुंबई के ड्रग पेडलर को पकड़ा था और अब उसके गिरोह को ढूंढा जा रहा है। बता दें कि रिया ने बताया था कि सुशांत उनसे मिलने से पहले से गांजा लिया करते थे। फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पर उन्होंने ड्रग्स ज्यादा लेने शुरू कर दिए थे। माना जा रहा है कि गांजे से ज्यादा भूख लगती है और केदारनाथ की शूटिंग के बाद सुशांत और सारा के वजन बढ़ गए थे। अब एनसीबी बड़े नामों को समन भेजकर उनसे पूछताछ करेगी और बाॅलीवुड के कनेक्शन का खुलासा करेगी। एनसीबी तेजी से इस मामले की जांच कर रही है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img