03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए साल में कोरोना का ब्रिटेन पर टुटा कहर, 24 घंटे में 55 हजार नए मरीज

Spread the love
  • 564 मौतें,  रूस और फ्लोरिडा (अमेरिका) में भी नए स्ट्रेन के केस मिलने से मची खलबली

एफएनएन, लंदन, ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद महामारी का कहर बढ़ गया है। इस देश में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए गए और 964 पीडितों की मौत हुई। इस यूरोपीय देश में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नए मामले मिले हैं। वहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया और कोलोराडो के बाद अब फ्लोरिडा प्रांत में कोरोना की नई स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। यही नहीं, रूस में भी संक्रमितों की संख्‍या बढ़ी है।

ब्रिटेन में 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए केस

ब्रिटेन में गुरुवार को जारी ताजा डाटा के अनुसार, देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान 55 हजार 892 नए संक्रमित पाए गए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब 50 हजार से ज्यादा नए मामलों की पुष्टि की गई। इससे देश में कोरोना संक्रमितोंं की कुल संख्या 24 लाख 88 हजार से अधिक हो गई है। कुल 73 हजार 512 मरीजों की जान गई है। महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आए ब्रिटेन में गत माह कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला था। इसके बाद से ही यहां नए मामलों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। ब्रिटेन से यह स्ट्रेन दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है। कोरोना का यह नया रूप 70 फीसद ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है।

एक नजर इन देशों पर भी

रूस : इस देश में 27 हजार नए रोगी मिलने से पीडि़तों का आंकड़ा 31 लाख 86 हजार से ज्यादा हो गया है। कुल 57 हजार 555 पीडि़तों की मौत हुई है।

थाईलैंड : थाई राजधानी बैंकाक में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर स्कूलों और इंटरटेनमेंट पार्को को बंद कर दिया गया है। यहां 279 नए मामले पाए गए हैं।

अमेरिका और फ्रांस में मिले नए स्ट्रेन के मामले

अमेरिका में कैलिफोर्निया और कोलोराडो के बाद अब फ्लोरिडा प्रांत में कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला पाया गया है। प्रांत के मार्टिन काउंटी में 20 साल के एक युवक को पीडि़त पाया गया है। दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका में अब तक करीब दो करोड़ लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन लाख 42 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। इधर, फ्रांस में दक्षिण अफ्रीका से जुड़े स्ट्रेन का पहला मामला मिला है। पीडि़त व्यक्ति हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटकर आया था। जबकि ताइवान में ब्रिटिश स्ट्रेन का दूसरा मामला पाया गया है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img