03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नरेंद्र मोदी की रैली अभूतपूर्व, अजय भट्ट ने जताया जनता का आभार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कल रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को अभूतपूर्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री की सभा बहुत शॉर्ट नोटिस पर आयोजित हुई और इतने कम समय में जनता का अपार स्नेह मिला, जो काबिले तारीफ है। इससे यह संदेश मिला कि जनता मोदी जी को कितना प्यार करती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंचे, जिस कारण काफी लोगों को पंडाल के बाहर धूप में तपना पड़ा, जिसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सभा में मोदी जी ने भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। निश्चित रूप से इससे रोजगार बढ़ेगा और आम आदमी की कमाई में इजाफा होगा। कहा कि पीएम सूर्यघर योजना लाकर मोदी जी ने बिजली का बिल शून्य करने की गारंटी दी है। यह एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कहा कि मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भ्रष्टाचारियों को लगातार सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। आने वाले पांच सालों में मोदी सरकार और कड़े फैसले लेगी। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है।

भट्ट ने कहा कि मोदी की विजय शंखनाद रैली में जिस तरह भीड़ उमड़ी उससे यह साबित हो गया है कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट भाजपा प्रचंड मतों से जीतने जा रही है। कार्यकर्ता उत्साह बनाए रखें और 19 अप्रैल को एक एक वोट डलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि क्षेत्र का विकास करके जनता के इस कर्ज को चुकाएंगे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img