03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mussoorie नगर पालिका और एसडीएम कार्यालय को बम धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एफएनएन, मसूरी : Mussoorie नगर पालिका परिषद और प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ई-मेल में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय समेत देहरादून और दिल्ली के कई स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। संदेश में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट होने का भी दावा किया गया है।

धमकी भरे ई-मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरकारी संस्थानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा इसकी सत्यता की भी जांच की जा रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने धमकी भरा ई-मेल मिलने की पुष्टि की है। वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से सूचना मिलने के बाद सभी महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img