03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवर्धन पूजा का न्योता न मिलने पर कुल्हाड़ी से सिर फाड़ कर की हत्या

Spread the love

एफएनएन, सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। गोवर्धन पूजा का न्योता न मिलने पर एक पड़ोसी परिवार ने आमंत्रण देने वालों पर ही कहर बरपा दिया। घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी गांव की है, जहां यशोदा यादव, उसके पति सुखलाल यादव और बेटे मोले यादव ने मिलकर 27 वर्षीय सूरज मिश्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इतना खौफनाक वार किया गया कि कुल्हाड़ी सूरज के सिर में फंस गई, जो करीब चार घंटे बाद निकाली जा सकी। सूरज अपनी बहन स्वाति मिश्रा के घर पूजा में शामिल होने आए थे, लेकिन यशोदा यादव के परिवार को निमंत्रण नहीं मिला था, जिससे वे आगबबूला हो गए।

रात 9:30 बजे पूजा खत्म होने के बाद यादव परिवार ने पत्थरबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। सूरज ने रोकने की कोशिश की, तो तीनों ने मिलकर हमला कर दिया। गंभीर हालत में सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक निमंत्रण की अनदेखी… और तीन जिंदगियाँ बर्बाद!

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img