03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

एफएनएन, रुद्रपुर : टेंपो स्टैंड का मुंशी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, भूरारानी खुशी इनक्लेव वार्ड 31 निवासी 26 वर्षीय करन खेड़ा पुत्र ललित खेड़ा रुद्रपुर टेंपो स्टैंड में मुंशी था।
बताया जा रहा है कि रविवार रात वह किसी काम से कहीं गया हुआ था। रात 12 बजे के आसपास रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना भारत सेवा टीम के सदस्यों को दी। मौके पर पहुंचे सदस्यों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, सोमवार सुबह घटना की जानकारी स्वजन को हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img