03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Munawar Faruqui के साथ हुई बदसलूकी, बिग बॉस विनर पर फेंके गए अंडे, गुस्से में आगबबूला हुआ कॉमेडियन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनको हिरासत में लिया गया था।

अब मोहम्मद अली रोड पर मुनव्वर फारुकी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वह गुस्से में तिलमिलाए हुए दिखाई दिए। दरअसल, बीते रात मुनव्वर किसी के यहां इफ्तार पार्टी के लिए पहुंचे थे। इसके बाद एक रेस्तरां मालिक ने उन पर अंडे फेंके, जिसके बाद बिग बॉस विनर कैमरे पर अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुनव्वर फारुकी का वीडियो वायरल

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों ने मुनव्वर फारुकी को मिनारा मस्जिद के पास अपने रेस्टोरेंट में आमंत्रित किया था, लेकिन वह पास की ही दूसरी जगह पर खाना खाने चले गए। इसकी वजह से रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ को गुस्सा आ गया और उन्होंने मुनव्वर पर अंडों से फेंकने शुरू कर दिए।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारुकी किसी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके आस पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है और मुनव्वर को उनके गार्ड्स ने पकड़ा हुआ है। हालांकि, अभी तक इस घटना को लेकर मुनव्वर का कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अनुराग डोभाल ने किया पोस्ट?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम की स्टोरी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं और पीछे गाना बज रहा है अंडे का फंडा। वहीं, उन्होंने ट्वीट पर भी अंडे का फंडा  लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी, इंद्रा आदर्श बंगाली कॉलोनी मे किया डोर टू डोर जनसंपर्क अजय भट्ट के पक्ष मे मांगे वोट

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img