03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मां ने नाबालिग बेटे को 2 थप्पड़ मारे तो नाराज बेटे ने मां का गला घोंट दिया

Spread the love

एफएनएन, कानपुर : यूपी के कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। तेज आवाज में गाना सुन रहे नाबालिग बेटे को टोकना मां के लिए मौत का सबब बन गया। मां ने आवाज धीमी करने को कहा तो गुस्साए 12वीं के छात्र ने पहले मां से बदजुबानी की। फिर जब मां ने उसे दो थप्पड़ मारे तो नाराज छात्र ने मां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया।

छोटा भाई जब स्कूल से लौटा तो उसकी नजर अधखुले दीवान में पड़ी मां पर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उसने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया। वारदात मंगलवार दोपहर को रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई।

युवक के साथ लिवइन में रह रही थी महिला
35 वर्षीय महिला लंबे समय से मार्केटिंग का काम करने वाले एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके पति की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 17 और 15 साल के दो बेटे हैं।

बड़ा बेटा इलाके के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट और छोटा नौवीं का छात्र है। छोटे बेटे के मुताबिक, साथ में रहने वाला युवक काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता है। मंगलवार को वह बरेली में था।

दीवान से बाहर लटक रहा था मां का दुपट्टा
छोटे बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह वह स्कूल गया था, जबकि बड़ा भाई और मां घर पर थे। शाम करीब चार बजे वह कॉलेज से लौटा तो मां को कई बार आवाज दी, लेकिन वह नहीं दिखाई दी। मां को ढूंढता हुआ कमरे में पहुंचा तो सामने रखे दीवान से उनका दुपट्टा बाहर लटक रहा था।

दीवान भी अधखुला था। उसे खोला तो मां को लंबी सांसें भरते देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग आए और महिला को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

स्पीकर तोड़ने पर बढ़ी बात… 
पूछताछ में बड़े बेटे ने बताया कि वह दोपहर में किचन में बर्तन साफ करते समय स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। तबीयत ठीक न होने से मां दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं। उन्होंने पीछे से आकर कुछ कहा लेकिन गाने की आवाज तेज होने से वह सुन नहीं पाया।

इस पर मां ने गुस्से में स्पीकर पटककर तोड़ दिया। मां के दो थप्पड़ मारने पर वह आपे से बाहर हो गया और मां को धक्का देकर गिरा दिया। उनकी नाक से खून निकलने पर उसे लगा कि अब मां मारेगी तो उन्हीं के दुपट्टे से गला कस दिया। फिर दीवान में बंद कर दिया।

हत्यारोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है। स्पीकर को लेकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी साइको प्रवृत्ति का लग रहा है।– दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी वेस्ट

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img