03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सास दामाद की लव स्टोरी: घंटों फोन पर करते थे बात, बेटी के मंगेतर संग चली गई महिला

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : के बस्ती जिले से भी अलीगढ़ की तरह मामला सामने आया है। गोंडा जिले की महिला अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई। बस्ती के दुबौलिया थाना इलाके में रहने वाला एक युवक का अपनी होने वाली सास से संबंध ऐसा गहराया कि शादी टूट गई। तीन दिन पहले युवक अपनी होने वाली सास को लेकर कहीं भाग गया। महिला के पति ने मामला दर्ज कराया तो मंगलवार को दोनों दुबौलिया थाने पहुंच गए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिवार के लोगों के सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना इलाके के एक युवक की शादी गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। शादी की तारीख भी मई में तय हो गई थी। युवक अपनी होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करने लगा। दोनों परिवारों को इनकी यह हरकत अच्छी नहीं लगी। इनकी हरकत से तंग आकर दोनों परिवारों ने शादी तोड़ दी। बताया जाता है कि लड़की के घर वालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी है।

25 अप्रैल को युवक के साथ चली गई थी महिला
बताया जा रहा है कि दूसरी जगह से युवती की बरात अगले महीने आने वाली है। शादी टूटने के बाद भी युवक महिला से बातें करता रहा रहा। महिला बीती 25 अप्रैल को युवक के साथ चली गई। महिला के घर से लापता होने पर परिवार में सनसनी फैल गई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी बात सुनकर एक समय के लिए तो पुलिस भी सन्न रह गई।

बेटी के मंगेतर के साथ लापता गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की महिला मंगलवार को बस्ती जिले के दुबौलिया थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बयान दिया कि अपनी मर्जी से दोनों साथ गए थे। दुबौलिया पुलिस ने खोड़ारे थाने की पुलिस से संपर्क किया। बयान दर्ज करने के बाद दोनों को उनके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया।

मई में होनी थी शादी
यह मामला रविवार को तब सामने आया जब गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग दुबौलिया थाने पहुंचे। उन लोगों ने थानाक्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह एक महिला को साथ लेकर कहीं भाग गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की एक लड़की से तय हुई थी। मई में शादी होनी थी।

दोनों परिवारों ने तोड़ दी थी शादी
बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करने लगा। दोनों परिवारों को इनकी यह हरकत अच्छी नहीं लगी। आसपास के लोगों को भी जब जानकारी हो गई तो दोनों परिवारों ने शादी तोड़ दी और लड़की के घर वालों ने अपनी लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इतना होने के बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा और घंटों बातें करते रहे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दोनों रफूचक्कर हो गए। अब महिला अपने घर जाना चाहती है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img