03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

LOC पर बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार सातवें दिन तोड़ा सीजफायर; भारत ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू-कश्मीर में कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। यह लगतार सातवां दिन है, जब पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

इससे पहले मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच कथित तौर पर हॉटलाइन पर बातचीत हुयी थी। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना ने नवीनतम संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले सप्ताह के दौरान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन से दोनों देशों के बीच 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर फरवरी 2021 के संघर्ष विराम समझौते पर खतरा मंडराने लगा है।

सेना ने कहा कि कल रात कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और जम्मू में अखनूर के सामने चौकियों को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा, “30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। इनका भारतीय सेना द्वारा आनुपातिक रूप से जवाब दिया गया।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन में वृद्धि हुई है। इस हमले में 25 पर्यटकों सहित 26 लोग मारे गए थे। संघर्ष विराम उल्लंघन का नवीनतम चक्र 24-25 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में शुरू हुआ और इसके बाद लगातार तेज होता गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने 25-26 अप्रैल को कश्मीर नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में गोलीबारी की।

वहीं, 26-27 अप्रैल के बीच उल्लंघन में और वृद्धि हुयी और पाकिस्तानी सेना ने नौगाम में तुतमारी गली के सामने भारतीय चौकियों और बारामुल्ला के बोनियार उरी क्षेत्र में रामपुर को निशाना बनाया। इसके बाद 27-28 अप्रैल को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली। फिर 28-29 अप्रैल के बीच कुपवाड़ा, बारामुल्ला और अखनूर में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की।

सबसे व्यापक गोलीबारी 29-30 अप्रैल की रात को हुई, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पार से नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ा के साथ-साथ जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

Hot this week

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img